भारतीय गणतंत्र दिवस के बारे में तथ्य - Fact About Indian Republic Day in Hindi

नमस्‍कार दोस्‍तो आज हम अपने पोस्‍ट में गणतंत्र दिवस (Indian Republic Day) के बारे में महत्‍वपूर्ण तथ्‍यों के बारें में बात करेगें भारत प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic day in Hindi) मनाया जाता है क्‍योंकि वर्ष 1950 में 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ था भारत 200 वर्षों तक ब्रिटिशों का गुलाम रहने के बाद भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के द्वारा ब्रिटिश राज के शासन से स्वतंत्र हो गया जबकि भारत 14 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हो गया, फिर भी इसका कोई स्थायी संविधान नहीं था हालांकि पूर्ण स्वराज दिवस या भारत का स्वतंत्रता दिवस पहली बार 26 जनवरी 1930 को मनाया गया था यह वह दिन था जिस दिन देश ने अंग्रेजों से पूर्ण स्वतंत्रता के लिए धक्का देने का निर्णय लिया था लेकिन 26 जनवरी यानि भारत के गणतंत्र दिवस के बारे में कुछ ऐसी बातें (Facts about Indian Republic Day) हैं जिन्‍हें शायद ही आप जानते होंगे तो आइये जानते हैं भारतीय गणतंत्र दिवस के बारे में तथ्य - Fact About Indian republic day in Hindi
भारतीय गणतंत्र दिवस के बारे में तथ्य

भारतीय गणतंत्र दिवस के बारे में तथ्य - Fact About Indian Republic Day in Hindi

कब से मनाया जाता है ?

भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था स्वतंत्रता प्राप्ति के लगभग 3 साल बाद 24 जनवरी 1950 को 308 विधानसभा सदस्यों द्वारा भारतीय हस्तलिखित संविधान की प्रतियां पर हस्ताक्षर किए गए थे तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया यह एक इतिहासिक क्षण था इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है

गणतंत्र का क्‍या अर्थ हैै ?

'गणतंत्र' का अर्थ है- देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति और सही दिशा में देश के नेतृत्व के लिए राजनीतिक नेता के रूप में अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए केवल जनता के पास अधिकार है इसलिए भारत एक गणतंत्र देश है, जहां आम जनता अपना नेता, प्रधानमंत्री के रूप में चुनती है भारत में 'पूर्ण स्वराज' के लिए हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई संघर्ष न करना पड़े और हम देश को आगे लेकर जा सकें

कुछ महत्‍वपूर्ण तथ्‍य -

  • भारतीय संविधान (Indian Constitution) की दो प्रतियां अंग्रेजी में और हिंदी में लिखी गई थीं और दोनों प्रतियाँ हस्तलिखित हैं
  • भारत के संविधान की मूल प्रतियां संसद भवन के पुस्तकालय में हीलियम से भरे एक बाक्‍स में संरक्षित हैं
  • गणतंत्र दिवस (Indian Republic day) परेड के दौरान, एक ईसाई भजन, ‘एबाइड विद मी’ बजाया जाता है यह भजन महात्मा गांधी का पसंदीदा था
  • भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्‍य अतिथि इंडोनेशिया राष्ट्रपति सुकर्णो थे
  • वर्ष 1950-54 तक गणतंत्र दिवस इरविन स्टेडियम (जिसे अब नेशनल स्टेडियम कहा जाता है), लाल किला, रामलीला मैदान और किंग्सवे में मनाया जाता था
  • राजपथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस 1955 में मनाया गया था
  • 1955 में राजपथ परेड में शामिल होने वाले पहले मुख्य अतिथि पाकिस्तान के पहले गवर्नर-जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे
  • जन गण मन ’, को 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा द्वारा भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था
  • डॉ राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) ने 26 जनवरी 1950 को सुबह 10:24 बजे भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
  • पहले गणतंत्र दिवस के दौरान, भारत के राष्ट्रपति का 21 तोपों की सलामी से स्वागत किया गया था
  • गणतंत्र दिवस (Republic day) की पूर्व संध्या पर कीर्ति चक्र, पद्म पुरस्कार और भारत रत्न जैसे पुरस्कारों की घोषणा की जाती है इन पुरस्कारों को फिर गणतंत्र दिवस पर दिया जाता है

यह भी पढें 


Tag - Republic day image, speech on Republic day, Republic day, Indian Republic day, happy Republic day, Republic day 2021, Republic day drawing, Republic day essay, Republic day quotes, meaning of Republic day, speech on Republic day in Hindi, Republic day in Hindi, Indian Republic day in Hindi, happy Republic day in Hindi, Republic day 2021 in Hindi, Republic day drawing, Republic day essay in Hindi, Republic day quotes in Hindi, meaning of Republic day in Hindi

Thank You for Comment

और नया पुराने