100 महत्वपूर्ण रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी -3 - 100 Important Chemistry Quiz - 3


दोस्‍तो अाज हम अपने इस पोस्‍ट में आपको रासायनिक विज्ञान के 100 महत्‍वपूर्ण तथ्‍यों को जानेंगे जिन्‍हे जानकर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में रासायनिक विज्ञान के प्रश्‍नों को अासानी से हल कर सकते है तो आइये दोस्‍तो जानते है 100 महत्वपूर्ण रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी (100 Important Chemistry Quiz) के बारे मेें -

100 Important Chemistry Quiz

100 महत्वपूर्ण रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी - 100 Important Chemistry Quiz

  1. सबसे हल्की धातु लीथियम होती है।
  2. किसी तत्व के दो इलैक्ट्रोनो के लिए सभी क्वाण्टम संख्याऐं समान नही हो सकती है।
  3. गुणात्मक समानुपात का नियम जॉन डाल्टन द्वारा खोजा गया था ।
  4. अनिश्चितता के सिद्वान्त का प्रतिपादन हाइजेनबर्ग ने किया था ।
  5. इलैक्ट्रान तब तक युग्मित नही होते, जबतक कि उनके लिए प्राप्त रिक्त कक्ष समाप्त ना हो जायें यह सिद्वान्त हुण्ड का नियम कहलाता हैं।
  6. इलैक्ट्रान की तरंग प्रकृति सर्वप्रथम दी0 ब्रॉग्ली ने दी थी ।
  7. एक इलैक्ट्रान की सही स्थिति तथा ऊर्जा के साथ निर्धारण असम्भव है इसे ही हाइजेन बर्ग का अनिश्चितता का सिद्वान्त कहते है।
  8. हाइड्रोजन का परमाणु क्रमांक व परमाणुभार समान होता है ।
  9. 180 ग्राम जल में जल के 10 मोल होते है।
  10. आइसोटोन में न्यूट्रोनों की संख्या समान होती हैं।
  11. जल का शुद्वतम रूप आसुत जल होता है।
  12. क्लोरोमाइसिटिन एक ऐन्टीबायोटिक है।
  13. हडिड्यां और दाँतों में कल्सियम फॉस्फेट होता है ।
  14. थैलियम को TI थोरियम को TH थूलियम को TM एवं टर्बियम को Tb कहते है।
  15. ठोस में ठोस के विलयन को मिश्रधातु कहते है।
  16. वे विलयन जिन्हे अर्धपारगम्य झिल्ली द्वारा पृथक रखने पर उनके मध्य परासरण की क्रिया नही होती उन्हे समपरासरी विलयन कहते है।
  17. अलवाय में मोनोजाइट के संसाधित करने वाली फैक्ट्री है।
  18. शर्करा कार्बोहाइड्रेट होते है, राइबोफ्लेविन को बिटामिन बी2 कहते है, काइटिन प्रोटीन होते है, कैफीन एल्केलॉइड होते है। 
  19. मक्खन वह कोलाइड है जिसमें जल वसा में प्ररिक्षिप्त होता है।
  20. ड्यूटीरियम के नाभिक में एक न्यूट्रॉन तथा एक प्रोटॉन होता है।
  21. वे अभिक्रियाएें जो केवल एक दिशा में होती हैं अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएें होती है। 
  22. वह जलीय विलयन जिसके पी0एच0 का मान शून्य होता है अम्लीय होता है।
  23. शुद्व जल का पी0एच0 मान 7 होता है।
  24. एक द्रव के वाष्पन के प्रक्रण के साथ एन्ट्रॉपी में वृद्वि होती है तथा विलयन से सुक्रोज का क्रस्टलन करने पर एन्ट्रॉपी घटती है।
  25. ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम ऊर्जा संरक्षण का नियम भी कहलाता है।
  26. ऊष्माक्षेपी वह क्रिया है जिसमें अभिकारक पदार्थो की ऊर्जा उत्पादकों से अधिक होती है।
  27. हेस के नियम के अनुसार किसी अभिक्रिया का उष्मीय प्रभाव क्रियाकारक पदार्थो की अन्तिम तथा प्रारम्भिक अवस्था पर निर्भर करता है।
  28. डी0डी0टी0 2, 2, 2 ट्राइक्लोरो ऐसीटेल्डिहाइड की क्लोरोबेंजीन से अभिक्रिया के फलस्वरूप प्राप्त होता है।
  29. पिक्रिक अम्ल का रासायनिक नाम 2, 3, 6 ट्राइनाइट्रोफिनोल है।
  30. धातुओं में मुक्त इलैक्ट्रॉन के दबाव के कारण प्रकाश का परावर्तन होने से चमक आती है।
  31. नायलॉन , पॉलिऐमाइड है।
  32. बेकेलाइट थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का बहुलक है।
  33. एल्कोहल , बेन्जीन एवं पेट्रोल के मिश्रण के पावर एल्कोहल कहते है।
  34. सीमेन्ट के उत्पादन में काम आने वाले कच्चे पदार्थ बिना बुझा चूना एवं जिप्सम है , सीमेन्ट का जमना एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।
  35. प्रोटॉन के भेदन क्षमता इलैक्ट्रॉन से कम होती है।
  36. उदासीन परमाणु का धनायन इलैक्ट्रॉन के निकलने से उत्पन्न होता है।
  37. न्यूट्रॉन आवेश रहित होते है।
  38. सबसे हल्का कण इलैक्ट्रॉन है।
  39. पौधो में पुष्पन के लिए उपयोगी तत्व फास्फोरस है ।
  40. सेडीमेण्टेशन एवं फिल्ट्रेशन जल को शुद्व करने की तकनीक है।
  41. मेक्स प्लांक जर्मनी के थे जिन्हे क्वाण्टम सिद्वान्त की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था ।
  42. आण्विक हाइड्रोजन के आर्थो एवं पैरा रूपों के नाभिकिय चक्रण के द्वारा विभेदित करते है।
  43. यूरिया के निर्माण में आमोनिया तथा कार्बनडाइक्साइड प्रयुक्त होता है।
  44. फिनॉल से प्राप्त विस्फोटक के पिक्रिक अम्ल कहते है।
  45. मार्बल एक यौगिक का उदाहरण है।
  46. पंचम समूह के तत्वों में बिस्मथ का आक्सॉइड अधिक क्षारीय होता है।
  47. जब हाइड्रोजन परमाणुओं के नाभिक का चक्रण एक ही दिशा में होता है तो वह आर्थो हाइड्रोजन कहलाता है। 
  48. किसी गैस का वाष्पधनत्व उसके अणुभार का आधा होता है।
  49. अम्ल में प्रोटॉन प्रदान करने की प्रवृति होती है।
  50. किसी परमाणु के गुण उसकी इलैक्ट्रॉनिक संरचना पर निर्भर करता है।
  51. दूध में उपस्थित सैकेराइड को लैक्टोज कहते है।
  52. पॉलिथीन एथिलीन के बहुलीकरण से प्राप्त होता है।
  53. तनु आयोडिन विलयन की एक बून्द के साथ स्टार्च नीला रंग देता हैं।
  54. उर्ध्वपातन विधी द्वारा अमोनियम क्लोराइड व सोडियम क्लोराइड के मिश्रण के पृथक किया जाता है।
  55. प्राकृतिक हाइड्रकार्बन के घटक के रूप में प्राप्त होने वाली निष्क्रिय गैस हीलियम है।
  56. पौटेशियम कक्ष ताप पर जल के साथ तीव्र क्रिया करती है।
  57. ट्राइटियम में इलैक्ट्रॉन, प्रोटॉन व न्यूट्रॉन 1 : 1 : 2 के अनुपात में होते है।
  58. क्लेरोफार्म हवा एवं प्रकाश से क्रिया कर फॉस्जीन गैस बनाती है इसलिये इसे रंगीन बोतलो में ऊपर तक भरा जाता है ।
  59. हीलियम एक ऐसी गैस है जो परमाणु अवस्था में पायी जाती है।
  60. हवाई जहाज के टायरों में भरने के लिए हीलियम गैस का प्रयोग किया जाता है।
  61. चैल्कोपाइराइट कॉपर का अयस्क है।
  62. मरकरी को आयरन धातु के पात्र में रखा जाता है।
  63. नाभिकीय भटटी में ग्रेफाइट का प्रयोग न्यूट्रॉनों का वेग घटाने के लिए किया जाता है।
  64. शुष्क अग्निशामकों में रेत तथा बेकिंग सोडा भरा जाता है।
  65. जो उत्प्रेरक अभिक्रिया के वेग को कम करते है उन्हें ऋणात्मक उत्प्रेरक कहते है।
  66. वैद्युत संयोजक यौगिक में इलैक्ट्रॉन एक परमाणु से दूसरे परमाणु में स्थानान्तरित हो जाते है।
  67. विखण्डन अभिक्रिया में तत्व का एक भारी नाभिक टूटकर दो छोटे नाभिक बनाता है तथा कुछ मौलिक नाभिकीय कणों के घटा देता है।
  68. एक तत्व का परमाणु क्रमांक 34 है उसकी संयोजकता 6 होगी ।
  69. जल एक यौगिक है चूकि यह रासायनिक बन्धनों से जुडे दो भिन्न तत्व रखता है।
  70. हाइड्रोजनपरॉक्साइड एक अपचायक , आक्सीकारक एवं विरजंक के रूप में कार्य कर सकता है परन्तु वह निर्जलीकारक की तरह व्यवहार नही कर सकता है।
  71. उत्प्रेरक विष उत्प्रेरक सतह पर मुक्त संयोजकताओं से संयोग करके कार्य करता है।
  72. किसी विलयन का जिसमें वैद्युत-अनपघटय विलय है उसका क्वथनांक बढता है।
  73. तत्वों के रासायनिक वर्गीकरण का आधुनिक नियम तत्वों के परमाणु क्रमांक पर आधारित है।
  74. कॉच को लाल रंग गोल्डक्लोराइड प्रदान करता है।
  75. तेलो के हाइड्रोजनीकरण में उत्प्रेरक के रूप में निकिल का प्रयोग किया जाता है हाइड्रोजनीकरण द्वारा खाद्य तेलों के वनस्पति घी में बदला जाता है।
  76. सोडियम नाइट्रेट एक ऐसा पदार्थ है जो ऑक्सीकारक तथा अपचायक दोनों की तरह प्रयोग में लाया जा सकता है।
  77. पारे में बहुच उच्च आयनन ऊर्जा तथा क्षीण धात्विक बन्ध होता है इसलिए पारा 0 डिग्री से0 पर भी द्रव बना रहता है।
  78. किसी अम्ल का तुल्यांकी भार उसके अणुभार को क्षारकता से विभाजित कर प्राप्त करते है।
  79. लैड नाइट्रेट को गर्म करने पर रासायनिक परिवर्तन होता है। 
  80. कॉच HP विलेयन में विलेय होता है 
  81. जिंक में तनु सल्फ्यूरिक अम्ल मिलाकर हाइड्रोजन गैस प्राप्त की जाती है।
  82. संगमरमर के टुकडो पर हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालकर कार्बनडाईऑक्साइड गैस प्राप्त की जाती है।
  83. कार्बनडाइऑक्साइड गैस एक एनहाइड्राइड है ।
  84. हीमोग्लोबीन में आयरन, क्लोरोफिल में मैग्निशियम, पीतल में तॉबा एवं विटामिन बी12 में कोबाल्ट उपस्थित होता है।
  85. प्लेटिनम सबसे कठोर धातु होती है।
  86. हीरा स्वयं में एक मूल तत्व होता है।
  87. पेंसिल में लिखने में प्रयोग होने वाला लेड, ग्रेफाइट का बना होता है।
  88. फ्यूज में प्रयोग होने वाला तार उच्च प्रतिरोध शक्ति तथा निम्न गलनांक का होता है।
  89. जस्ता एक विद्युत अचुम्बकीय पदार्थ है।
  90. हीलियम गैस ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया नही करती है।
  91. अग्निशमन यन्त्र में कार्वनडाई ऑक्साइड गैस का प्रयोग किया जाता है।
  92. लोहे पर कलई चढाने के लिए जस्ते का प्रयोग किया जाता है इस प्रक्रिया को (गैल्वनाइजेशन) यशदलेपन कहते है।
  93. आयनिक यौगिक एल्कोहल में अविलेय होते है।
  94. एल्युमिनियम चुम्बक के द्वारा आकर्षित नही होती है।
  95. पृथ्वी पर लगभग 100 प्रकार के रासायनिक तत्व पाये जाते है।
  96. सर्वाधिक स्थायी तत्व ऑक्सीजन है।
  97. सोडियम तत्व जल से हल्का होता है।
  98. ग्लूकोज के किण्वन में अन्त में कार्बनडाइऑक्साइड तथा जल प्राप्त होता है।
  99. उर्वरकों में क्लोरीन उपस्थित नही होता है।
  100. सोने के आभूषण बनाने के लिए उसमें कॉपर मिलायी जाती है।
Tag - 100 महत्वपूर्ण रसानयन विज्ञान प्रश्नोत्तरी, 100 Important Chemistry Quiz100, महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, 100 Important General Knowledge Quiz, most important general knowledge questions in hindi, important general knowledge questions and answers, important gk questions, important gk questions for competitive exams, most important general knowledge questions in hindi/pdf, gk questions and answers, important gk questions pdf, frequently asked gk questions in competitive exams pdf

Thank You for Comment

और नया पुराने